भारत ने NGO पर प्रतिबंधों को हटाकर सही कियाः अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका ने भारत सरकार द्वारा कुछ एनजीओ पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाए जाने का स्वागत किया है और साथ ही कहा है कि इससे देश में सिविल सोसायटी मजबूत होगी। विदेश विभाग के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने मंगलवार को बताया, ''हम भारत सरकार के किसी भी ऐसे कदम का स्वागत करेंगे और स्वागत करते हैं जो सिविल सोसायटी को मजबूती प्रदान करता है।’’ उन्होंने कहा, ''हम पूरी दुनिया में एक मजबूत और स्वस्थ सिविल सोसायटी को देखना चाहते हैं और निश्चित रूप से यह बात भारत पर भी लागू होती है जो कि एक मजबूत लोकतंत्र है।’’
टोनर ने साथ ही कहा, ''हमारा यह मानना है कि केवल एक मजबूत और गतिमान सिविल सोसायटी ही लोकतंत्र को मजबूत करती है।’’ टोनर ने कहा कि अमेरिका सिविल सोसायटी को मजबूती प्रदान करने में ऐसे कई एनजीओ ने जो बहुत अच्छा काम किया है, अमेरिका उसका समर्थन करता है लेकिन करों और अन्य नियमन के बारे में इन एनजीओ के साथ काम करना भारत सरकार का काम है। उन्होंने कहा, ''एनजीओ को समर्थन के बारे में और लोकतांत्रिक समाज में वे जो भूमिका अदा करते हैं उनके बारे में हम न केवल भारत बल्कि विश्व के कई अन्य देशों के साथ इस मामले में पूरी तरह स्पष्ट हैं।’'
अन्य न्यूज़