अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या में शामिल संदिग्ध मारा गया: पुलिस

Indian student killed in suspected killings in US
[email protected] । Jul 16 2018 12:42PM

कंसास शहर में 25 वर्षीय भारतीय छात्र शरत कप्पू की हत्या में शामिल संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के साथ गोलीबारी में मारा गया। इसमें तीन अधिकारी घायल हो गए।

वॉशिंगटन। कंसास शहर में 25 वर्षीय भारतीय छात्र शरत कप्पू की हत्या में शामिल संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के साथ गोलीबारी में मारा गया। इसमें तीन अधिकारी घायल हो गए। कप्पू को छह जुलाई के दिन लूटपाट की प्रयास के दौरान पीठ में गोली मार दी गई थी। इसमें कप्पू की मौत हो गई थी। जिस रेस्टोरेंट में यह घटना हुई , कप्पू उसी में काम करता था। कंसास सिटी स्टार अखबार के मुताबिक कल पुलिस अधिकारियों को वह संदिग्ध दिखा जो गोलीबारी की उक्त घटना में शामिल था।

जब दो अधिकारी उसके पास पहुंचे तो आरोपी ने उन पर राइफल से गोली चला दी और भाग निकला। इसमें दोनों अधिकारी घायल हो गए। इसके बाद संदिग्ध और पुलिस के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें कुल तीन अधिकारी घायल हो गए और संदिग्ध मारा गया। संदिग्ध का नाम जाहिर नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के घाव जानलेवा नहीं हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़