गैरकानूनी तरीके से अमेरिकी सीमा में प्रवेश कराने के लिए भारतीयों से वसूले जाते हैं 21,000 डॉलर

US border
Prabhasakshi

एरिजोना की कोचाइस काउंटी के शेरिफ मार्क डैनल्स ने वाशिंगटन में सांसदों से कहा कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन अमेरिकी सीमा में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने में भारतीयों की मदद करने के एवज में उनसे औसतन 21,000 डॉलर वसूलते हैं।

वाशिंगटन। एरिजोना की कोचाइस काउंटी के शेरिफ मार्क डैनल्स ने वाशिंगटन में सांसदों से कहा कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन अमेरिकी सीमा में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने में भारतीयों की मदद करने के एवज में उनसे औसतन 21,000 डॉलर वसूलते हैं। डैनल्स ने इस सप्ताह सदन की न्यायपालिका समिति के सदस्यों को बताया कि एक आपराधिक संगठन ने विदेशी नागरिक को गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश कराने के लिए कम से कम 7,000 डॉलर वसूले।

इसे भी पढ़ें: Bhimsen Joshi Birth Anniversary: पंडित भीमसेन जोशी ने 19 वर्ष की उम्र में मंच पर अपनी पहली प्रस्तुति दी थी

डैनल्स ने कहा कि मेक्सिको के साथ लगती सीमा सुरक्षित नहीं है। अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों का कब्जा है। उन्होंने कहा, ‘‘वे तय करते हैं कि कौन आएगा। उनका शुल्क इस बात से तय होता है कि आप कौन हैं। क्या आप किसी और देश से आने वाले आतंकवादी हैं।’’

इसे भी पढ़ें: बजट में Agriculture क्षेत्र, पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी अपनाने पर जोर: Industry

उन्होंने कांग्रेस सदस्य बैरी मूरे के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारतीयों से 21,000 डॉलर लिए जाते हैं, लेकिन न्यूनतम राशि अभी करीब 7,000 डॉलर है। इनमें से ज्यादातर लोगों के पास इतना पैसा नहीं होता है।’’ डैनल्स ने कहा, ‘‘इसलिए जब वे देश में आते हैं, तो अंत में इन संगठनों के गुलाम बन जाते हैं, जो देह व्यापार, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और श्रम के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़