इंडोनेशिया में तेल के कुएं में लगी आग, 21 लोगों की मौत

Indonesia''s fire in oil well, 21 people die
[email protected] । Apr 26 2018 1:47PM

इंडोनेशिया में तेल के एक अवैध कुएं में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई और कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

पंरेउलेक। इंडोनेशिया में तेल के एक अवैध कुएं में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई और कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हादसा बुधवार तड़के हुआ था। अधिकारियों के आग पर काबू पाने तक पेरेउलेक के गांव में कई मकान खाक हो गए थे। आचे प्रांत के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अधिकारी हेनी नूरमायनी ने कहा, ‘‘आग पर अब काबू पा लिया गया है...हम अब भी घायलों और घटनास्थल की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि कई लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित पुराने एवं अवैध कुएं से तेल निकाल रहे थे। अधिकारी अब भी हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आग एक सिगरेट जलने के कारण लगी। राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता सेत्यो वास्सितो ने कहा, ‘‘वहां कई लोग थे जो सिगरेट पी रहे थे।’’ दक्षिण पूर्वी एशिया द्वीप समूह में कई हजार तेल के कुएं होने का अनुमान है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़