ईरान ने नागरिक स्थलों पर कथित हमलों के लिए दो विपक्षी सदस्यों को फांसी दी

प्रतिरूप फोटो
ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jul 28 2025 9:02AM
सरकारी भवनों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार लांचर का उपयोग करने का दोषी पाए जाने के बाद रविवार सुबह फांसी दे दी गई। ईरान के मोजाहेदीन संगठन ने फांसी की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया और कहा कि दोनों को क्रूर यातनाओं का सामना करना पड़ा।
ईरान ने रविवार को कहा कि उसने निर्वासित विपक्षी समूह मुजाहिदीन-ए-खल्क के दो सदस्यों को सार्वजनिक और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले करने का दोषी ठहराते हुए फांसी दे दी है।
न्यायपालिका की आधिकारिक समाचार वेबसाइट, मिज़ान ऑनलाइन के अनुसार बेहरोज़ एहसानी एस्लामलोउ और मेहदी हसनी को आवासीय क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी भवनों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार लांचर का उपयोग करने का दोषी पाए जाने के बाद रविवार सुबह फांसी दे दी गई। ईरान के मोजाहेदीन संगठन ने फांसी की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया और कहा कि दोनों को क्रूर यातनाओं का सामना करना पड़ा।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़















