Iran के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई आए एक्शन में, इस्माइल हानिया की मौत का बदला लेने के लिए दिए आदेश

Ayatollah Ali Khamenei
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Aug 1 2024 10:07AM

हानिया पर हमला तब हुआ जब वो तेहरान में थे। अब बदला लेने के लिए ईरान ने भी इजरायल पर हमला करने का ऐलान किया है। इजरायल पर हमला करने की पुष्टि ईरान के तीन अधिकारी कर चुके है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई ने सेना को आदेश दिया है।

हमास के चीफ इस्माइल हानिया की मौत की चर्चा हर तरफ हो रही है। हानिया की मौत इजरायल के हमले के बाद हुई है। इजरायल ने सात अक्तूबर 2023 के हमले का बदला लेते हुए ये कदम उठाया था। हानिया पर हमला तब हुआ जब वो तेहरान में थे। अब बदला लेने के लिए ईरान ने भी इजरायल पर हमला करने का ऐलान किया है। इजरायल पर हमला करने की पुष्टि ईरान के तीन अधिकारी कर चुके है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई ने सेना को आदेश दिया है कि इजरायल पर हमला किया जाए। ये आदेश सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की आपातकाल बैठक के बाद दिया गया है। 

अबतक ये सामने नहीं आया है कि हमला किस तरह का होगा। ईरान किस ताकत के साथ इजरायल पर हमला करेगा मगर माना जा रहा है कि तेल अवीव पर हुए हमले जैसा ही होने वाला है। ईरान ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की तैयारी में जुट गया है। ईरान हमले में अपने सहयोगी देशों की मदद भी मांग सकता है। हानिया की मौत के बाद ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई ने कहा था कि वो इजरायल से इसका बदला जरुर लेंगे। इजरायल पर हमला करने से भी चूका नहीं जाएगा। 

हिजबुल्ला ने की पुष्टि

लेबनानी चरमपंथी समूह हिजबुल्ला ने इजराइल द्वारा मंगलवार को बेरूत में किए गए अप्रत्याशित हमले में अपने शीर्ष कमांडर फौद शुकूर के मारे जाने की पुष्टि की है। ईरान समर्थित समूह ने पहले कहा था कि हमले के दौरान उसका कमांडर फौद शुकूर इमारत में ही था और स्थिति का पता लगाने के लिए मलबे की तलाशी ली जा रही है। हिजबुल्ला ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब तेहरान में रात में हुए हमले में हमास नेता इस्माइल हनिया को भी मार गिराया गया। हमास और ईरान ने हनिया की मौत के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है। इजराइल ने मंगलवार देर रात कहा था कि उसने शुकूर को मार गिराया है। शुकूर के बारे में कहा जाता है कि इजराइल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स क्षेत्र में सप्ताहांत हुए रॉकेट हमले के पीछे उसका था जिसमें 12 युवक मारे गए थे। अमेरिका ने शुकूर पर 1983 में लेबनान में मरीन कॉर्प्स बैरक पर बमबारी की साजिश रचने का आरोप लगाया था जिसमें 241 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बेरूत पर हुए हमले में कम से कम पांच आम नागरिकों की मौत हुई है जिनमें दो बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़