ISIS से जुड़े 19 लोग लौटेंगे Australia, सरकार की चेतावनी- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े 19 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, सीरिया से लौट रहे हैं, जहाँ उन्हें संभावित आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह कोई सहायता नहीं देगी और आतंकवाद संबंधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े 19 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों का एक समूह सीरिया से वापस लौटने के लिए तैयार है, हालांकि उनमें से कुछ को आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस समूह में सात महिलाएं और 12 बच्चे शामिल हैं, जिनके मंगलवार को सिडनी और मेलबर्न जाने वाली उड़ानों से आने की उम्मीद है।
इससे पहले इसी तरह की स्थिति में फंसे 13 लोग ऑस्ट्रेलिया के इन दो सबसे बड़े शहरों में लौट चुके हैं। इससे पहले वापस आईं चार महिलाओं में से तीन पर गुलामी और आतंकवाद से संबंधित अपराधों के आरोप लगाए गए थे और वे अभी भी जेल में हैं।
ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने कहा कि देश लौटने वाले 19 लोगों में जो भी अपराध संबंधी गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एक बयान में कहा, “सरकार ने इस समूह को किसी भी तरह की सहायता नहीं दी है और न ही देगी।” उन्होंने कहा, “इन लोगों ने एक खतरनाक आतंकवादी संगठन में शामिल होने और अपने बच्चों को एक असहनीय स्थिति में डालने का भयावह विकल्प चुना था।
अन्य न्यूज़














