इस शर्त के साथ जो बाइडेन और व्लादिमीर पुतिन की होगी मुलाकात, क्या रूस मानेगा अमेरिका की बात?

न्यूज एजेंसी एनआई के मुताबिक, पुतिन से मिलने के लिए जो बाइडेन ने एक शर्त रखी है कि, वह केवल तभी उनसे मिलेंगे जब रूस, यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा। व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक प्रेस में कहा गया है कि, अमेरिका हमेशा से कूटनीतिक रास्तों पर चलने का हितैषी रहा है।
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चरम पर है और अमेरिका ने भी दावा कर दिया है कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है। दो देशों के बीच चल रहे तनातनी को शांत करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने और बातचीत के लिए तैयार हो गए है लेकिन एक शर्त के साथ।
US President Joe Biden agrees to meet with Russian President Vladimir Putin 'in principle' if an invasion hasn't happened: Jen Psaki, Press Secretary, The White House#Ukraine pic.twitter.com/4gD7W013D9
— ANI (@ANI) February 21, 2022
इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया में पालतू कुत्तों को रखना कानून के खिलाफ, देश में जारी खाद्दान संकट को दूर करने के लिए किया जाएगा इस्तेमाल?
न्यूज एजेंसी एनआई के मुताबिक, पुतिन से मिलने के लिए जो बाइडेन ने एक शर्त रखी है कि, वह केवल तभी उनसे मिलेंगे जब रूस, यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा। व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक प्रेस में कहा गया है कि, अमेरिका हमेशा से कूटनीतिक रास्तों पर चलने का हितैषी रहा है और दावा किया है कि रूस कहता कुछ और है और करता कुछ है। दोनों में काफी अंतर है और इसलिए वह यूक्रेन पर हमले के लिए पूरी तरह से तैयार है। अमेरिका ने यह तक दावा कर दिया है कि रूस कितने घंटों में यूक्रेन पर हमला करने वाला है। आपको बता दें कि, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी रूस और अमेरिका के बीच एक शिखर सम्मेलन करने का प्रस्ताव रखा था। इस सम्मेलन में यूरोप की सुरक्षा और रणनीतिक स्थिरता पर चर्चा की जाती। इसको लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति भवन द्वारा एक जानकारी साझा की गई है कि दोनों देशों के नेता बातचीत के लिए भी तैयार हो गए है।
इसे भी पढ़ें: युद्ध टालने के लिए राष्ट्रपति बाइडन रूस के साथ किसी भी चर्चा के लिए तैयार: ब्लिंकन
यूक्रेन और रूस के बीच के इस तनाव को खत्म करने की कोशिशें जारी हैं और इसमें अब फ्रांस भी अहम भूमिका निभा रहा हैं। इस तनाव के बीच भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने भी अपने परिवारों के वापस स्वदेश लौटने का आदेश दिया है। न्यूज एजंसी अनआई के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, यूक्रेन में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के परिवारों को भारत वापस बुलाने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों और नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी। एडवाइजरी में लिखा गया है कि, यूक्रेन में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सभी भारतीय छात्रों और नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह जल्द से जल्द यूक्रेन को छोड़ दें।
अन्य न्यूज़














