पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वाले कश्मीरी छात्रों पर देशद्रोह का मामला दर्ज, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Kashmiri students

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले छात्रों पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया।अधिकारियों ने बताया कि उक्त छात्रों में से दो की उम्र 20-20 साल है और एक 21 वर्ष का है। उन्होंने कहा कि इन छात्रों को आगरा की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नोएडा/आगरा। पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले जो तीन कश्मीरी छात्र आगरा में गिरफ्तार किये गए थे, उन पर बृहस्पतिवार को राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उक्त छात्रों में से दो की उम्र 20-20 साल है और एक 21 वर्ष का है। उन्होंने कहा कि इन छात्रों को आगरा की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इसे भी पढ़ें: निहंग सदस्यों ने सिंघू बॉर्डर पर डटे रहने का निर्णय लिया

अदालत से बाहर आते समय कथित तौर पर कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। इस बीच जम्मू कश्मीर के छात्रों की एक संस्था ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है कि छात्रों पर से राजद्रोह का मामला वापस लिया जाए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़