स्पेन अस्वीकार्य विभाजन का सामना कर रहा है: फिलिप षष्टम

King Felipe Catalonia is an essential part of Spain
स्पेन के राजा फिलिप षष्टम ने एक भावुक भाषण में कहा कि उनका देश कातालूनिया द्वारा विभाजन की अस्वीकार्य प्रयासों का सामना कर रहा है और साथ ही उन्होंने कहा कि कातालूनिया स्पेन का अहम हिस्सा है।

ओविएदो। स्पेन के राजा फिलिप षष्टम ने एक भावुक भाषण में कहा कि उनका देश कातालूनिया द्वारा विभाजन की अस्वीकार्य प्रयासों का सामना कर रहा है और साथ ही उन्होंने कहा कि कातालूनिया स्पेन का अहम हिस्सा है। उन्होंने स्पेन के पूर्व सैन्य तानाशाह का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम उस चीज के लिए हार नहीं मानना चाहते जो हमने एक साथ मिलकर बनाई।’’

उन्होंने कहा कि देश पहले की गई गलतियों से उबर चुका है। फिलिप षष्टम ने स्पेन के नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले प्रिंसेस ऑफ अस्तुरियास अवार्ड में कहा, ‘‘हमने सफलाएं और विफलताएं, विजय और बलिदान साझा किए, जिसने हमें खुशियों और परेशानियों में एकजुट रखा।’’

हाल ही में कातालूनिया ने एक अक्तूबर को आजादी को लेकर जनमत संग्रह कराया जिस पर प्रतिबंध लगा हुआ था। वर्ष 1977 में तानाशाही से उबरने के बाद से यह स्पेन का सबसे खराब राजनीतिक संकट है। फिलिप ने अलगाववादी प्रयास को अवैध बताया और राष्ट्रीय सरकार को अपना समर्थन दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़