नेपाल के सुदूरवर्ती जिले में आये भूस्खलनों से छह लोगों की मौत

landslides-in-nepal-district
[email protected] । Jul 23 2019 4:58PM

हिमालयन टाइम्स ने बताया कि थुलो लुम्पेक के भूस्खलन में कई घर ढह गए, जिनमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान सात वर्षीय दर्शन तारामु और 31 वर्षीय तिल कुमारी के रूप में हुई है।

काठमांडू। नेपाल के एक सुदूरवर्ती जिले में भारी बारिश के कारण हुई भूस्खलन की घटनाओं में एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई। मीडिया में मंगलवार को इस आशय की खबरें आयी हैं। गुल्मी जिला पुलिस कार्यालय में तैनात निरीक्षक रवीन्द्र खड़का के अनुसार, जिले के लिमघा और थुलो लुम्पेक इलाकों में सोमवार रात भूस्खलन हुआ।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में बारिश-भूस्खलन का कहर जारी, 50 लोगों की मौत

हिमालयन टाइम्स ने बताया कि थुलो लुम्पेक के भूस्खलन में कई घर ढह गए, जिनमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान सात वर्षीय दर्शन तारामु और 31 वर्षीय तिल कुमारी के रूप में हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि लिमघा इलाके में भूस्खलन के चपेट में आए एक मकान के चार लोगों की मौत हो गई।

इसे भी देखें- 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़