China-Pakistan Relations | पाकिस्तान पहुंचे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेता Liu Haixing, पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर से की उच्च स्तरीय बैठकें

PAKISTAN
X- @PakPMO
रेनू तिवारी । Nov 3 2026 8:55AM

चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतरराष्ट्रीय विभाग के मंत्री लियू हाईक्सिंग ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर से अलग-अलग मुलाकात की।

चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के एक वरिष्ठ और प्रभावशाली अधिकारी ने सोमवार को पाकिस्तान के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण मुलाकातें कीं। इस दौरान दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय स्थिरता, वैश्विक घटनाक्रमों और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतरराष्ट्रीय विभाग (IDCPC) के मंत्री लियू हाईक्सिंग तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख (COAS) फील्ड मार्शल असीम मुनीर से अलग-अलग उच्च स्तरीय बैठकें कीं।

इसे भी पढ़ें: भारत की जमीन से जापान से दागी मिसाइल, पाक की बढ़ी टेंशन, ड्रैगन हुआ अलर्ट!

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, लियू के साथ बैठक के दौरान शरीफ ने दोहराया कि पाकिस्तान और चीन के बीच प्रगाढ़, समय की कसौटी पर खरी उतरी और हर स्थिति में कायम रहने वाली रणनीतिक साझेदारी है। तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार रात इस्लामाबाद पहुंचे लियू ने रावलपिंडी स्थित ‘जनरल’ मुख्यालय (जीएचक्यू) में फील्ड मार्शल मुनीर से मुलाकात की। सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने आपसी हित के मुद्दों, उभरते क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। 

बयान में कहा गया, उन्होंने पाकिस्तान और चीन के बीच हर हर स्थिति में कायम रहने वाली रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के साझा संकल्प को व्यक्त किया। मुनीर ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला और निरंतर उच्च-स्तरीय जुड़ाव, मजबूत संस्थागत संपर्कों और आपसी हित के क्षेत्रों में विस्तारित सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: China हुआ सन्न, दुनिया हैरान, ट्रंप पर ऐसा भड़के जयशंकर, तगड़ा सुना दिया

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

All the updates here:

अन्य न्यूज़