दुआओं का बहाना, दुष्कर्म के लिए बनाया निशाना, रमजान के महीने में मस्जिद में बुलाकर मौलवी ने किया नाबालिग से रेप

Maulvi raped
Creative Common
अभिनय आकाश । Mar 29 2023 12:39PM

प्राथमिकी में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मौलवी मोहम्मद रियाज़ कथित तौर पर जामिया मस्जिद बुराक में मस्जिद के इमाम हैं। उन्होंने पीड़ित को फोन किया और लड़के को रमज़ान के दौरान तरावीह की नमाज़ के बारे में परामर्श के लिए मस्जिद में आने के लिए कहा।

रमजान के पाक महीने में एक चौंकाने वाली घटना में पाकिस्तान में एक मुस्लिम मौलवी ने कथित तौर पर एक मस्जिद के अंदर एक लड़के को नशीला पदार्थ दिया और पूरी रात उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना पाकिस्तान के गुजरात में शाहीन चौक पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में 9 और 10 मार्च की दरम्यानी रात को हुई थी।

इसे भी पढ़ें: भारत आएंगे पाकिस्तान के रक्षा और विदेश मंत्री? SCO NSA meet में भाग ले सकता है पड़ोसी देश

प्राथमिकी में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मौलवी मोहम्मद रियाज़ कथित तौर पर जामिया मस्जिद बुराक में मस्जिद के इमाम हैं। उन्होंने पीड़ित को फोन किया और लड़के को रमज़ान के दौरान तरावीह की नमाज़ के बारे में परामर्श के लिए मस्जिद में आने के लिए कहा। इसके तुरंत बाद, पीड़िता मस्जिद पहुंचा जहां नमाज के बाद आरोपी ने उसे बताया कि मस्जिद समिति इस मामले पर परामर्श के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके बाद आरोपी ने लड़के को रात में वहीं रुकने के लिए कहा। पीड़ित ने मौलवी की बात मान ली।

इसे भी पढ़ें: China की नाराजगी के कारण पाकिस्तान का America में लोकतंत्र सम्मेलन से दूर रहने का फैसला

बाद में नाबालिग लड़का ने खाना खाने के बाद सो गया। बाद में जब वह सुबह करीब 8 बजे उठा तो उसे एहसास हुआ कि आरोपी रात भर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर रहा था। प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जब लड़के ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि मौलवी ने खाने में कथित तौर पर नींद की गोलियां मिला दी थीं और आरोपी ने रात भर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़