Delhi Fire Incidents | दिल्ली में आग का तांडव! अप्रैल में घटनाओं में 73% का भारी उछाल, चार महीनों में 32 ने गंवाई जान

दिल्ली में इस साल अप्रैल में आग लगने की घटनाओं में मार्च की तुलना में 73 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जबकि जनवरी से अप्रैल के बीच 32 लोगों की आग लगने से संबंधित घटनाओं में मौत हुई है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते तापमान के साथ आग लगने की घटनाओं ने डरावना रूप अख्तियार कर लिया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) द्वारा जारी 'कॉल समरी 2026' के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मार्च की तुलना में अप्रैल के महीने में आग लगने की घटनाओं में 73 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) की कॉल समरी 2026 के अनुसार, सिर्फ अप्रैल में आग लगने से संबंधित 2,663 कॉल आईं, जो मार्च की 1538 और फरवरी की 1096 घटनाओं की तुलना में काफी ज्यादा है।जनवरी में आग लगने की सूचना देने वाली 1,396 कॉल आई। साल के शुरुआती चार महीनों में आग लगने की कुल 6693 घटनाएं हुईं।
इसे भी पढ़ें: RSS Role in Bengal Election | बंगाल में 'कमल' खिलने के पीछे RSS की मौन साधना: 2 लाख बैठकें और 'निर्भीक मतदान' का वह अभियान जिसने पलट दी बाजी
आग लगने की घटनाओं, पशुओं कोबचाने और अन्य सहायता सहित आपातकालीन कॉलों की कुल संख्या भी अप्रैल में बढ़कर 3,914 हो गई। जनवरी से अप्रैल तक डीएफएस को आईं कॉलों की कुल संख्या 12,008 रही। अधिकारियों के मुताबिक, अप्रैल में हुई इस वृद्धि का संबंध बढ़ते तापमान और कूड़े में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि से हो सकता है। आंकड़ों से पता चला है कि कूड़े में आग लगने की घटनाएं जनवरी में 441 से बढ़कर अप्रैल में 725 हो गईं। हताहतों की संख्या के संदर्भ में, मार्च में आग लगने की घटनाओं के कारण सबसे अधिक 15 मौतें दर्ज की गईं, इसके बाद जनवरी और फरवरी में छह-छह और अप्रैल में पांच मौतें हुईं।
इसे भी पढ़ें: Horoscope 05 May 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
मई में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें दो परिवारों के नौ लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि एयर कंडीशनर के फटने से आग लगी। आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान सभी आपातकालीन श्रेणियों में कुल मौतों की संख्या 428 रही। आग लगने की घटनाओं के बढ़ने के बावजूद, कर्मियों की त्वारित कार्रवाई से 837 लोगों की जान बचाई जा सकी। सिर्फ अप्रैल में ही 261 लोगों को बचाया गया।
अन्य न्यूज़














