बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने पाकिस्तान के छह सैनिकों की गोली मारकर की हत्या

militants-shot-dead-six-pakistan-soldiers-in-balochistan

उनका कहना है कि आतंकियों को सजा देने के लिए ईरान के पास बल प्रयोग का अधिकार है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने इन आरोपों को खारिज किया है।

कराची। ईरान सीमा से सटे पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने पाकिस्तान के छह सैनिकों की हत्या कर दी। पहली घटना पर्वतीय पंजगुर जिले में हुई जहां आतंकवादियों ने फ्रंटियर कोर (एफसी) के चार सैनिकों की रविवार को हत्या कर दी। इस घटना से कुछ ही घंटे पहले ईरान सीमा के निकट लोरालई में एफसी के दो जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

बलूचिस्तान एफसी के प्रवक्ता वसाय खान ने कहा कि उग्रवादियों ने उस वक्त हमला किया जब सीमा चौकी पर गार्ड बदले जा रहे थे। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम मदाद खान ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे राज्य की शांति एवं विकास को बाधित करने वाला बताया। बलूचिस्तान प्रांत की सीमा ईरान और अफगानिस्तान से लगती है । उन्होंने कहा, ‘‘यह बलूचिस्तान और यहां चल रही विकास परियोजनाओं के खिलाफ एक साजिश है।’’


इसे भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया में बड़े पैमाने पर हुई हैकिंग से संसदीय प्रणालियों पर पड़ा असर

ईरानी रिवोल्युशनरी गार्ड के प्रमुख मेजर जनरल मुहम्मद अली जाफरी ने पिछले दिनों पाकिस्तान से कहा था कि वह उस प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के खिलाफ कार्रवाई करे, जिसने बलूचिस्तान से सटे ईरान के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में 27 सैनिकों को मार डाला था। जाफरी अतीत में पाकिस्तान पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगा चुके हैं। उनका कहना है कि आतंकियों को सजा देने के लिए ईरान के पास बल प्रयोग का अधिकार है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने इन आरोपों को खारिज किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़