इंडोनेशिया में 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

Moderate quake hits off Indonesia, no tsunami warning
[email protected] । Apr 16 2018 11:31AM

इंडोनेशिया के मोलुक्का समुद्र में आज 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

जकार्ता। इंडोनेशिया के मोलुक्का समुद्र में आज 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप का केन्द्र कोटा टर्नेट से 85 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में पृथ्वी से 36.5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह एक बजे आया।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केन्द्र ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है तथा किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया अत्याधिक भूकंप की आशंका वाला क्षेत्र है। यहां 2004 में भूकंप के बाद आई सुनामी में 170,000 से अधिक लोग मारे गए थे तथा हिंद महासागर के अन्य देशों में भी बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़