नाटो ने रूस को शांति, सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया

NATO
creative common
अभिनय आकाश । Jun 29 2022 8:44PM

तीस देशों के गठबंधन ने मैड्रिड में अपने शिखर सम्मेलन में रूस को नाटो देशों के लिए खतरा बताने वाली घोषणा की। नाटो की यह घोषणा इस बात को रेखांकित करती है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण ने शीतयुद्ध के बाद के यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था को नाटकीय रूप से कैसे प्रभावित किया है।

मैड्रिड। नाटो ने बुधवार को रूस को अपने सदस्यों की शांति एवं सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा और सीधा खतरा करार दिया। इसके साथ ही नाटो प्रमुख ने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद गठबंधन सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती का सामना कर रहा है। तीस देशों के गठबंधन ने मैड्रिड में अपने शिखर सम्मेलन में रूस को नाटो देशों के लिए खतरा बताने वाली घोषणा की। नाटो की यह घोषणा इस बात को रेखांकित करती है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण ने शीतयुद्ध के बाद के यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था को नाटकीय रूप से कैसे प्रभावित किया है। 

इसे भी पढ़ें: गर्भपात की सुविधा के बिना अमेरिकी लोगों का जीना मुश्किल हो जायेगा

गठबंधन के नेताओं ने रूस के आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन के लिए राजनीतिक और व्यावहारिक समर्थन बढ़ाने का वादा किया। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इससे पहले बुधवार को अपने देश की पूरी तरह से मदद नहीं करने को लेकर नाटो से नाराजगी जताई तथा रूस से लड़ने के लिए और अधिक हथियार मांगे। नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि गठबंधन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे गंभीर सुरक्षा संकट चुनौती का सामना कर रहा है। लेकिन गठबंधन को बड़ा सैन्य हिस्सा प्रदान करने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि शिखर सम्मेलन एक अचूक संदेश भेजेगा ... कि नाटो मजबूत और एकजुट है। बाइडन ने कहा, ‘‘हम कदम बढ़ा रहे हैं। हम साबित कर रहे हैं कि नाटो की अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़