जापान में प्लास्टिक की थैलियां खाने से नौ हिरणों की मौत

nine-deer-in-japan-die-after-eating-plastic-bags

पश्चिम जापान के मशहूर उद्यान में प्लास्टिक की थैलियां खाने के बाद हाल ही में नौ हिरणों की मौत हो गई। नैरा पार्क में 1,000 से अधिक हिरण हैं और पर्यटक उन्हें नजदीक की दुकानों पर मिलने वाले खास शर्करा मुक्त क्रैकर्स खिला सकते हैं।

तोक्यो। पश्चिम जापान के मशहूर उद्यान में प्लास्टिक की थैलियां खाने के बाद हाल ही में नौ हिरणों की मौत हो गई। नैरा पार्क में 1,000 से अधिक हिरण हैं और पर्यटक उन्हें नजदीक की दुकानों पर मिलने वाले खास शर्करा मुक्त क्रैकर्स खिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जापान ने दक्षिण कोरिया के चिप, स्मार्टफोन सामग्री के निर्यात पर नियम कड़े किए

क्रैकर्स प्लास्टिक की थैलियों में नहीं आते लेकिन लोग अब भी इन्हें अपने पास रखते हैं।एक पशु चिकित्सक ने कहा कि हिरण प्लास्टिक को खाना समझ लेते होंगे। नैरा डीर प्रीजर्वेशन फाउंडेशन ने कहा कि मार्च से लेकर अब तक 14 में से नौ हिरणों की मौत हो चुकी है क्योंकि उनके पेट में प्लास्टिक मिली। उनके पेट से प्लास्टिक का कूड़ा और स्नैक्स के पैकेट पाए गए जिनमें से एक के पेट से सबसे अधिक 4.3 किलोग्राम का प्लास्टिक पाया गया। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़