South Africa में 9 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, Ukraine War में शामिल होने के संदेह में कार्रवाई

South Africa में 9 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, Ukraine War में शामिल होने के संदेह में कार्रवाई
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

जोहानिसबर्ग में पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर रूस जाने की तैयारी कर रहे नौ संदिग्धों को पकड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक 20 से 26 वर्ष के इन आरोपियों पर विदेशी सैन्य सहायता नियम तोड़ने का आरोप है। इन्हें केम्पटन पार्क मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जा सकता है।

जोहानिसबर्ग, नौ नवंबर (एपी) रूस की ओर से यूक्रेन में युद्ध लड़ने जाने के संदेह में दक्षिण अफ्रीका में नौ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। कर्नल कटलेगो मोगाले के अनुसार, 20 से 26 वर्ष की आयु के इन संदिग्धों को रविवार देर रात जोहानिसबर्ग के ओ.आर. टैम्बो हवाई अड्डे और पास के ब्रूमा इलाके के एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि ये लोग रूस जाने वाली उड़ानों में सवार होने की तैयारी कर रहे थे और इसी दौरान इंटरपोल और स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद से खुफिया जानकारी के आधार पर की गई जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की राष्ट्रीयता या इस बारे में जानकारी नहीं दी कि वे युद्ध में किस देश की ओर से लड़ने की कथित योजना बना रहे थे। नौ आरोपियों को दक्षिण अफ्रीका के विदेशी सैन्य सहायता विनियमन अधिनियम के कथित उल्लंघन से जुड़े आरोपों में केम्पटन पार्क मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जा सकता है।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने की तारीख नहीं बताई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़