जापान के ''सिर्फ पुरुषों वाले द्वीप'' पर पर्यटकों को जाने की इजाजत नहीं

No Visitors Allowed On Japans Men Only UNESCO Island
[email protected] । Jul 15 2017 4:22PM
जापान में यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल एक द्वीप पर अगले वर्ष से पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं होगी। वह द्वीप केवल पुरूषों के लिए ही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

तोक्यो। जापान में यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल एक द्वीप पर अगले वर्ष से पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं होगी। वह द्वीप केवल पुरूषों के लिए ही है। एक अधिकारी ने आज बताया कि ओकिनोशिमा के इस छोटे से द्वीप पर महिलाओं के जाने पर प्रतिबंध है। यहां के धर्मस्थल में प्रवेश से पहले पुरूषों को समुद्र में निर्वस्त्र होकर स्नान करना पड़ता है। द्वीप को पिछले हफ्ते ही यूनेस्को की विश्व विरासत घोषित किया गया है।

सी आफ जापान (पूर्वी सागर) में स्थित इस द्वीप पर वर्तमान में सीमित संख्या में लोगों को जाने की अनुमति है। इस साल यह संख्या 200 रखी गयी है। यह वार्षिक त्योहार केवल दो घंटे का होता है और यहां आने वालों को कड़े नियमों का पालन करना होता है। एक प्रवक्ता ने बताया कि ओकिनोशिमा के मालिक मुनाकटा तायशा ने द्वीप को नुकसान से बचाने के लिए अगले वर्ष से धर्मगुरुओं के अलावा किसी के भी वहां जाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, ''यूनेस्को की सूची में आने के कारण अब इस द्वीप के कड़े संरक्षण की जरूरत है।’’ प्रवक्ता ने बताया, ''द्वीप पर अगर 200 लोगों को प्रवेश की इजाजत जारी रखी गई तो यह जोखिम भरा हो सकता है।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़