Pakistan-Afghanistan War | China ने दी शांति की सलाह, बीजिंग ने तेज किए मध्यस्थता के प्रयास

xi jinping
ANI
रेनू तिवारी । Mar 17 2026 8:54AM

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां प्रेस वार्ता में बीजिंग के मध्यस्थता प्रयासों से संबंधित एक प्रश्न पर कहा कि चीन को उम्मीद है कि दोनों पक्ष संयम बरतेंगे, शीघ्र ही संघर्ष विराम तक पहुचेंगे और संवाद के माध्यम से अपने मतभेदों का समाधान करेंगे।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और सीमा पर जारी झड़पों को देखते हुए चीन ने अब सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी है। सोमवार को चीनी विदेश मंत्रालय ने दोनों पड़ोसी देशों से तत्काल "सीधी बातचीत" करने और टकराव को समाप्त करने का आह्वान किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां प्रेस वार्ता में बीजिंग के मध्यस्थता प्रयासों से संबंधित एक प्रश्न पर कहा कि चीन को उम्मीद है कि दोनों पक्ष संयम बरतेंगे, शीघ्र ही संघर्ष विराम तक पहुचेंगे और संवाद के माध्यम से अपने मतभेदों का समाधान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

उन्होंने दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत का आह्वान किया। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच झड़पें तेज हो गईं। पिछले सप्ताह के अंत में, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशहाक डार और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी से टेलीफोन पर बातचीत की और उनसे संघर्ष विराम पर बातचीत करने और संघर्ष समाप्त करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

चीन के विशेष दूत यू शियाओयोंग भी दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने के लिए इस्लामाबाद और काबुल के बीच लगातार यात्रा कर रहे हैं। चीन का पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ त्रिपक्षीय संवाद तंत्र है। इससे पहले, सऊदी अरब, कतर और तुर्किये सहित कई अन्य देशों ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश की थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़