Pakistan Army का 'Fitna-al-Hindustan' के खिलाफ Action, 34 Terrorists मार गिराने का दावा

पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में 34 आतंकवादियों को ढेर कर दिया, जिनमें तहरीक-ए-तालिबान और बलूच विद्रोही शामिल हैं। सेना ने इस अभियान को 'फितना-अल-ख्वारिज' और 'फितना-अल-हिंदुस्तान' को खत्म करने का प्रयास बताते हुए बलूच विद्रोहियों को भारतीय समर्थन का परोक्ष आरोप लगाया है।
आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियानों के तहत पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कम से कम 34 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिम में खैबर पख्तूनख्वा में चार अलग-अलग अभियानों में 26 आतंकवादियों को मार गिराया और देश के दक्षिण-पश्चिम में बलूचिस्तान प्रांत में आठ अन्य आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों में सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर कई अभियान चलाए, जो आतंकवाद विरोधी अभियान का हिस्सा हैं।
बयान में कहा गया है कि इस अभियान का उद्देश्य फितना-अल-ख्वारिज और फितना-अल-हिंदुस्तान को खत्म करना है। यह वह शब्द है जिसका इस्तेमाल सरकार यह दावा करते हुए करती है कि आतंकवादियों को कथित तौर पर भारतीय खुफिया एजेंसियों से समर्थन प्राप्त होता है।
फितना-अल-ख्वारिज शब्द का प्रयोग तहरीक-ए-तालिबान के आतंकवादियों के लिए और फितना-अल-हिंदुस्तान का प्रयोग बलूचिस्तान में सक्रिय जातीय बलूच आतंकवादियों के लिए किया जाता है।
अन्य न्यूज़















