पाकिस्तान ने 18 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए

pakistan-arrests-18-indian-fishermen
[email protected] । Sep 13 2018 5:50PM

पाकिस्तान के अधिकारियों ने उनके समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने मंगलवार को भारतीय

कराची। पाकिस्तान के अधिकारियों ने उनके समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने मंगलवार को भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और डॉक्स पुलिस उन्हें गुरुवार को एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। भारतीय मछुआरों की दो नौकाएं भी जब्त की गई हैं।

पाकिस्तान सरकार ने 14 अगस्त को देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भावना दिखाते हुए कराची में 26 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। पाकिस्तान और भारत आए दिन एक-दूसरे के मछआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं जो अनजाने में उनके समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। कुछ मौकों पर रिहा होने तक उन्हें जेल भेज दिया जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़