- |
- |
LOC पर भारतीय सैनिकों द्वारा कथित रूप से संघर्षविराम उल्लंघन पर पाक ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- अक्टूबर 12, 2019 10:42
- Like

फैसल ने कहा कि शारदा सेक्टर में बिना किसी उकसावे के भारतीय सेना द्वारा की गयी अंधाधुंध गोलीबारी में दस साल के एक लड़के की मौत हो गयी तथा छह बच्चों एवं दो महिलाओं समेत 16 अन्य घायल हो गये। इसके अलावा नेजापीर में भी दो नागिरक, सतवाल में एक बच्चे एवं एक महिला समेत तीन तथा बागसार सेक्टर में एक नागरिक संघर्षविराम उल्लंघन में घायल हो गया।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा कथित रूप से संघर्षविराम उल्लंघन की ‘स्थिति अप्रत्याशित ढंग से बिगाड़ने’ को लेकर शुक्रवार को भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया। पाकिस्तान का कहना है कि संघर्ष विराम उल्लंघन से एक लड़के की मौत हो गयी और 16 अन्य नागरिक घायल हो गये। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर शारदा, नेजापीर, सतवाल एवं बागसार सेक्टरों में दस अक्टूबर को बिना किसी उकसावे के भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा किये गये संघर्षविराम उल्लंघन की ‘निंदा’ की।
इसे भी पढ़ें: भारतीय राजदूत नवदीप सूरी UAE के ऑर्डर ऑफ जायद द्वितीय से नवाजे गए
इसे भी पढ़ें: कश्मीर पर एकतरफा तस्वीर दिखा रहा है अमेरिकी मीडिया: भारतीय राजदूत
पहले 5 मार्च को होता था US के राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण, फिर 20 जनवरी को क्यों होने लगा इनाॅगरेशन डे?
- अभिनय आकाश
- जनवरी 19, 2021 19:59
- Like

अमेरिकी संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के कार्यकाल की समयसीमा निर्धारित की गई है। ये समयसीमा 20 जनवरी को खत्म होती है। अमेरिकी संविधान के 20वें संशोधन के तहत इस तारीख का जिक्र किया गया है। इससे पहले शपथ ग्रहण पांच मार्च को होता था।
अमेरिका में नए राष्ट्रपति आधिकारिक रूप से 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करते हैं। यह शपथ ग्रहण समारोह वॉशिंग्टन डीसी की कैपिटल बिल्डिंग की सीढ़ियों पर होता है। कल यानी 20 जनवरी को जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे साथ ही कमला हैरिस भी उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।
इसे भी पढ़ें: कैपिटल हिल हिंसा: पांच बार के ओलंपिक पदक विजेता पर मामला दर्ज, बढ़ी मुश्किलें
क्यों 20 जनवरी को ही होता है शपथ
अमेरिकी संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के कार्यकाल की समयसीमा निर्धारित की गई है। ये समयसीमा 20 जनवरी को खत्म होती है। अमेरिकी संविधान के 20वें संशोधन के तहत इस तारीख का जिक्र किया गया है। इससे पहले शपथ ग्रहण पांच मार्च को होता था। जिसे बाद में 20 जनवरी को शपथ लेने की रवायत चल पड़ी। पहली बार 1937 में अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने दूसरी बार इस पद पर काबिज होने पर इस तारीख को शपथ ली थी। नियम के अनुसार अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव नवंबर के पहले मंगलवार को होना तय है वहीं 20 जनवरी को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को शपथ दिलवाई जाती है।
पहले 5 मार्च को होता था शपथ ग्रहण
1937 से पहले अमेरिका में 5 मार्च को शपथ ग्रहण होता था। जार्ज वाॅशिंगटन ने फेडरल हाॅल की बाॅलकनी में 30 अप्रैल 1789 को शपथ लीथी। दूसरी बार राष्ट्रपति बनने पर उन्होंने 4 मार्च 1793 को शपथ लिया था। जेम्स मोनरो ने राष्ट्रपति बनने पर सुप्रीम कोर्ट के जजों से विचार करने के बाद 5 मार्च 1821 को अपना शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा। इसके बाद अमेरिकी संविधान में 20वां संशोधन हुआ और राष्ट्रपति के शपथ लेने की तारीख 20 जनवरी हो गई।
थाईलैंड के राजा का अपमान करना इस महिला को पड़ा भारी, हुई 43 साल कैद की सजा
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 19, 2021 18:15
- Like

थाईलैंड के राजा का अपमान करने की दोषी महिला को रिकॉर्ड 43 साल कैद की सजा सुनाई गई है।अदालत की यह सजा ऐसे समय आई है जब प्रदर्शन चल रहे हैं और राजशाही की अभूतपूर्व तरीके से सार्वजनिक स्तर पर आलोचना हो रही है।
बैंकॉक। थाईलैंड की अदालत ने एक पूर्व नौकरशाह को यहां की राजशाही का अपमान करने या मानहानि के खिलाफ बने सख्त कानून का उल्लंघन करने का दोषी ठहराते हुए मंगलवार को रिकॉर्ड 43 साल कैद की सजा सुनाई है। मानवाधिकार पर थाई वकीलों के समूह ने बताया कि बैंकॉक की फौजदारी अदालत ने महिला को फेसबुक और यूट्यूब पर राजशाही की आलोचना करने वाली टिप्पणी के साथ् ऑडियो क्लिप पोस्ट कर देश के महामहिम सम्मान कानून की 29 धाराओं का उल्लंघन करने का दोषी करार दिया।
इसे भी पढ़ें: चेतावनी! मार्च तक बढ़ सकता है कोरोना का नया स्ट्रेन, WHO ने जताई चिंता
अदालत की यह सजा ऐसे समय आई है जब प्रदर्शन चल रहे हैं और राजशाही की अभूतपूर्व तरीके से सार्वजनिक स्तर पर आलोचना हो रही है। इस फैसले का अधिकार समूहों ने निंदा की है। ह्यूमन राइट्स वॉच में वरिष्ठ शोधकर्ता सुनई फासुक ने कहा, ‘‘ अदालत का आज का फैसला स्तब्ध करने वाला है और यह बहुत ही घातक संकेत है कि राजशाही की आलोचना बर्दाश्त ही नहीं की जाएगी बल्कि सख्त सजा भी दी जाएगी।’’ उल्लेखनीय है कि थाईलैंड में राजशाही का अपमान करने के खिलाफ कानून है जिसे आमतौर पर धारा-112 कहा जाता है और इसमें प्रत्येक अपराध पर तीन से 15 साल कैद का प्रावधान है।
इसे भी पढ़ें: अमेरिकी संसद भवन हिंसा मामले में 2 और लोग गिरफ्तार, एक ने किया आत्मसमर्पण
यह विवादित कानून है क्योंकि इसका इस्तेमाल न केवल फेसबुक पोस्ट आदि के लिए किया जाता है बल्कि इसमें कोई भी शिकायत कर दूसरे को वर्षों तक कानूनी कार्यवाही में फंसा सकता है। वकीलों ने सजायाफ्ता महिला की पहचान केवल नाम के पहले हिस्से अनचान के तौर पर जाहिर की है। उन्होंने बताया कि अपने जीवन के छठे दशक के मध्य में खड़ी महिला को अदालत ने शुरू में 87 साल कैद की सजा सुनाई लेकिन अपराध के लिए माफी मांगने पर सजा की अवधि घटाकर आधी यानी 43 साल कर दी गई।
नमाज में पड़ रहा था खलल तो गुस्साई भीड़ ने रेडियो स्टेशन पर कर दिया हमला
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 19, 2021 17:12
- Like

उत्तरी अफगानिस्तान में रेडियो स्टेशन पर गुस्साई भीड़ ने हमला किया।अफगानिस्तान इंडिपेंडेंट जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने कहा कि इसी भीड़ ने निकट के दो अन्य रेडियो स्टेशनों पर भी हमले की कोशिश की लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके यहां प्रवेश को रोक दिया।
काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान में पिछले सप्ताह एक स्थानीय रेडियो स्टेशन पर गुस्साई भीड़ ने हमला कर दिया और वहां तोड़-फोड़ की। एक अंतरराष्ट्रीय पत्रकार समूह ने मंगलवार को बताया कि एक मस्जिद के इमाम ने हमलवारों को यह कहते हुए उकसाया कि स्टेशन पर तेज ध्वनि से बजने वाली संगीत से नमाज में खलल पड़ता है। पत्रकारों के समूह इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आईएफजे) ने कुंदुज प्रांत के कुंदुज शहर में पिछले सप्ताह हुई इस घटना की निंदा की।
इसे भी पढ़ें: चेतावनी! मार्च तक बढ़ सकता है कोरोना का नया स्ट्रेन, WHO ने जताई चिंता
समूह ने हमले का सामना करनेवाले रेडियो स्टेशन जोहरा रेडियो के निदेशक मोहसीन अहमद को उद्धृत करते हुए बताया कि भीड़ ने स्टेशन के उपकरणों को क्षति पहुंचाई और कई घंटे तक प्रसारण का काम रोकने को मजबूर कर दिया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। ब्रसेल्स से काम-काज करनेवाले समूह ने अपील करते हुए कहा, ‘‘ अफगानिस्तान में पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा अफगानिस्तान सरकार के लिए बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।’’ अफगानिस्तान इंडिपेंडेंट जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने कहा कि इसी भीड़ ने निकट के दो अन्य रेडियो स्टेशनों पर भी हमले की कोशिश की लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके यहां प्रवेश को रोक दिया।

