चीन में वायरस के मामले बढ़ने पर पेकिंग विश्वविद्यालय ने लॉकडाउन लगाया

lockdown
ANI

चीनी अधिकारियों ने बुधवार को बीजिंग में एक प्रमुख विश्वविद्यालय को कोविड-19 का एक मामला के मिलने के बाद बंद कर दिया क्योंकि वे बढ़ते सार्वजनिक असंतोष के बावजूद ‘‘शून्य-कोविड’ दृष्टिकोण पर कायम हैं।

बीजिंग। चीनी अधिकारियों ने बुधवार को बीजिंग में एक प्रमुख विश्वविद्यालय को कोविड-19 का एक मामला के मिलने के बाद बंद कर दिया क्योंकि वे बढ़ते सार्वजनिक असंतोष के बावजूद ‘‘शून्य-कोविड’ दृष्टिकोण पर कायम हैं। विश्वविद्यालय के एक नोटिस में कहा गया है कि पेकिंग विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को जब तक आवश्यक नहीं है, तब तक मैदान छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी और शुक्रवार तक एक परिसर में कक्षाएं ऑनलाइन कर दी जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: ICC T20I Rankings | सूर्यकुमार यादव नंबर वन पर बरकरार, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हुए पीछे

बीजिंग में पिछले 24 घंटे में 350 से ज्यादा मामले दर्ज किये गए। भले ही यह 2.1 करोड़ आबादी को देखते हुए बहुत छोटी संख्या हो किंतु चीन की ‘‘शून्य-कोविड’’ रणनीति के तहत स्थानीय लॉकडाउन और पृथकवास को लागू करने के लिए पर्याप्त है। चीन में राष्ट्रव्यापी स्तर पर लगभग 20,000 मामलों की जानकारी मिली है, जिनकी संख्या एक सप्ताह पहले लगभग 8,000 थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़