बादलों में दिखी रहस्यमयी लाल रोशनी, वीडियो को देखकर लोगों ने कहा- खत्म होने वाली है दुनिया?

red glow below clouds
Twitter@skylawhylaa
निधि अविनाश । Jul 29 2022 11:27AM

एक वीडियो सोशल मीडिया ट्विटर पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है अटलांटिक महासागर के ऊपर एक रहस्यमयी लाल चमक का वीडियो फुटेज। इस वीडियो को देखकर कई लोग डर गए हैं। किसी को नहीं समझ आ रहा कि इस लाल रोशनी के पीछे का राज क्या है।

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो को देखकर लोग अपने विचार और कयास लगाते रहते हैं। इसी बीच एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसे देखकर लोग काफी चौंक गए हैं। इस वीडियो में एक पायलट बादलों की ओर इशारा करते हुए लाल रंग की रोशनी दिखाई। बादलों के बीच लाल रंग की रोशनी को देखकर कुछ लोग दुनिया खत्म होने का संकेत दे रहे है तो कुछ का कहना है कि ये काफी डरावना है। हालांकि, कुछ लोग इसके पीछे लॉजिक ढूंढते नजर आ रहे है।

इसे भी पढ़ें: US-चीन तनाव के बीच बाइडेन की सुलह की पहल, 28 जुलाई को जिनपिंग से करेंगे वार्ता, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

एक वीडियो सोशल मीडिया ट्विटर पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है अटलांटिक महासागर के ऊपर एक रहस्यमयी लाल चमक का वीडियो फुटेज। इस वीडियो को देखकर कई लोग डर गए हैं। किसी को नहीं समझ आ रहा कि इस लाल रोशनी के पीछे का राज क्या है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी डर गए हैं। कई लोगों का कहना है कि यह एक तरीके का अटलांटिक सॉरी है जो कनाडा से बरमूडा तक और सेंट लॉरेंस की खाड़ी में पाया जाता है। यहां जहाजों को पेरिमीटर के चारों ओर सैकड़ों लाल बत्तियों का इस्तेमाल करके मछलियों को पकड़ने के लिए किया जाता हैं। लोग इसे इस लाल रोशनी के साथ जोड़कर देख रहे है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के अंदर खौफ पैदा कर दिया है। बता दें कि हजारों बार इस वीडियो को देखा जा चुका है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़