एक बार फिर पुर्तगाल के राष्ट्रपति घोषित हुए मार्सेलो रेबेलो डी सोसा

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सोसा फिर बनेंगे।पुर्तगाल में राष्ट्र प्रमुख के पास विधायी शक्तियां नहीं होने के बावजूद देश को चलाने में उनकी प्रभावशाली भूमिका होती है विधायी शक्तियां जबकि संसद एवं सरकार के पास ही होती हैं।
लिस्बन। पुर्तगाल के मध्यमार्गीय-दक्षिणपंथी उदारवादी राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सोसा चुनाव जीत गए हैं तथा एक बार फिर वह देश के राष्ट्रपति होंगे। पुर्तगाल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था। खबरों के अनुसार मार्सेलो को 61.5 प्रतिशत मत मिल चुके हैं। चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने होते हैं।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने फ्रांस के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए मैक्रों से की बातचीत
हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते मतदान के प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है। मशहूर टेलीविजन हस्ती रहे सोसा लगातार 60 फीसदी या इससे अधिक लोगों की पसंद बने रहे हैं। पुर्तगाल में राष्ट्र प्रमुख के पास विधायी शक्तियां नहीं होने के बावजूद देश को चलाने में उनकी प्रभावशाली भूमिका होती है विधायी शक्तियां जबकि संसद एवं सरकार के पास ही होती हैं।
अन्य न्यूज़













