प्रिंस हैरी, मेगन ने मोरक्को के एटलस पर्वत पर स्थित स्कूल का किया दौरा

prince-harry-meghan-visit-mountain-school-in-morocco
[email protected] । Feb 25 2019 9:12AM

प्रिंस हैरी और उनकी गर्भवती पत्नी डचेस ऑफ ससेक्स मेगन ने मोरक्को के एटलस पहाड़ पर स्थित एक स्कूल का दौरा किया।

असनी। प्रिंस हैरी और उनकी गर्भवती पत्नी डचेस ऑफ ससेक्स मेगन ने मोरक्को के एटलस पहाड़ पर स्थित एक स्कूल का दौरा किया। हैरी और मेगन मोरक्को की अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत रविवार सुबह देश के पर्वतीय शहर असनी पहुंचे। वे मोरक्को की राजधानी रबात से यहां हेलीकॉप्टर से पहुंचे और उनका यहां मोरक्को की एक संस्था द्वारा संचालित स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत किया। यह संस्था सभी के लिए शिक्षा मुहैया कराने पर जोर देती है।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के दोनों राजकुमार, प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के रास्ते होंगे अलग

स्कूल ग्रामीण समुदायों की लड़कियों के लिए शिक्षा प्रदान करता है जिनके माता-पिता आमतौर पर माध्यमिक शिक्षा का खर्च उठाने में सक्षम नहीं होते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़