संबंध सुधारने के लिए पुतिन और एर्दोगन ने मुलाकात की

[email protected] । Aug 9 2016 11:39AM

तुर्की के राष्ट्रपति आज अपने रूसी समकक्ष पुतिन से मिलने रूस पहुंच गए। अंकारा द्वारा रूस का लड़ाकू विमान गिराए जाने की घटना के बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की यह पहली मुलाकात है।

सेंट पीर्ट्सबर्ग। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन आज अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मिलने रूस पहुंच गए। अंकारा द्वारा रूस का लड़ाकू विमान गिराए जाने की घटना के बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की यह पहली मुलाकात है। इस घटना के बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी। दोनों नेता इस खटास को दूर करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। बीते महीने एर्दोगन के खिलाफ सत्ता पलट की नाकाम कोशिश हुई थी। इसके बाद एर्दोगन की यह पहली विदेश यात्रा है।

एर्दोगन ने रूसी मीडिया के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि यह दौरा द्विपक्षीय संबंधों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मैं पूरे दिल से और तुर्की की ओर से पुतिन और सभी रूसी लोगों को सलाम करता हूं।’’ बीते साल नवंबर महीने में सीरियाई सीमा के उपर उड़ान भर रहे रूसी लड़ाकू विमान को तुर्की के एफ-16 ने मार गिराया था। इस घटना के बाद पुतिन ने तुर्की पर आर्थिक पाबंदियां लगा दी थीं। एर्दोगन और पुतिन के बीच जुबानी लड़ाई भी शुरू हो गई थी, जिनसे दोनों देशों के संबंधों को काफी नुकसान पहुंचा था। लेकिन जून के अंत में हालात पूरी तरह पलट गए और पुतिन ने इस घटना पर एर्दोगन की माफी स्वीकार कर ली थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़