Putin ने जेट इंजन पर भारत को दिया ऐसा ऑफर, हिला अमेरिका!

Putin
AI Image
अभिनय आकाश । Jul 20 2026 12:00PM

यह इंजन ना केवल फाइटर जेट को सुपर क्रूज यानी बिना आफ्टर बर्नर के सुपरसोनिक रफ्तार की ताकत देता है बल्कि इसका थ्रस्ट वेक्टरिंग और इसका कम हीट सिग्नेचर इसे रडार की नजरों से ओझल रखने में मदद करता है। रूस की टेस्टिंग अब अंतिम चरण में है और रिपोर्ट कहती है कि यह इंजन अमेरिका के सबसे एडवांस इंजनों को पानी पिलाने की ताकत रखता है।

रूस ने अपना सबसे खतरनाक AL51 F1 इंजन विकसित कर लिया है और इससे पहले कि इसकी टेस्टिंग की धूल ठंडी होती रूस ने भारत के दरवाजे पर एक ऐसा ऑफर रख दिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। यह सिर्फ एक सौदा नहीं है। यह भारत के लिए स्टेल्थ पावर बनने का सुनहरा टिकट है। AL51 को दुनिया मास्टर पीस कह रही है। दशकों से स्टेल फाइटर इंजन के मामले में अमेरिका का कोई मुकाबला नहीं था। लेकिन रूस के AL51 F1 ने उस वर्चस्व को हिला कर रख दिया। यह इंजन ना केवल फाइटर जेट को सुपर क्रूज यानी बिना आफ्टर बर्नर के सुपरसोनिक रफ्तार की ताकत देता है बल्कि इसका थ्रस्ट वेक्टरिंग और इसका कम हीट सिग्नेचर इसे रडार की नजरों से ओझल रखने में मदद करता है। रूस की टेस्टिंग अब अंतिम चरण में है और रिपोर्ट कहती है कि यह इंजन अमेरिका के सबसे एडवांस इंजनों को पानी पिलाने की ताकत रखता है। 

इसे भी पढ़ें: परमाणु हमला...NATO देश का मोदी पर होश उड़ाने वाला खुलासा, हिली दुनिया!

रूस ने भारत को केवल यह इंजन बेचने की बात नहीं की है। रूस ने जो ऑफर दिया है उसे सुनिए। तकनीक का साझा यानी टेक शेयरिंग। रूस इस इंजन के डिजाइन समाधान और विकास के दौरान मिले अपने बरसों के अनुभव को भारत के साथ साझा करने को तैयार है। दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पॉइंट है स्वदेशी इंजन में मदद। अगर भारत भविष्य में अपना खुद का स्टील इंजन विकसित करता है तो रूस उसमें तकनीकी सहयोग देने का वादा कर रहा है। तीसरा है ब्रिज सप्लाई। जब तक भारत का अपना इंजन तैयार नहीं हो जाता, रूस AL51 F1 की निर्वात आपूर्ति करेगा ताकि हमारे फाइटर जेट्स को उड़ान भरने के लिए किसी का इंतजार ना करना पड़े। यह किसी भी देश द्वारा दी जाने वाली सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की पेशकश मानी जा रही है। इस ऑफर की टाइमिंग बहुत महत्वपूर्ण है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी की सुनते हैं पुतिन! पोलैंड का बड़ा खुलासा

भारत काफी समय से अमेरिकी F414 इंजन का इंतजार करता रहता है। लेकिन हाल ही में खबरें आई कि उन इंजनों की सप्लाई को लेकर अनिश्चितताएं बनी हुई है। कुछ रिपोर्ट तो यहां तक दावा कर रही हैं कि जो इंजन भारत को मिलने थे उन्हें किसी और ग्राहक को दिया जा सकता है। ऐसे में भारत के पास अपने एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानी एमका के लिए एक बहुत बड़ा शून्य पैदा हो गया था। पुतिन ने इसी मौके को भांप लिया। रूस जानता है कि इंजन ही वो कड़ी है जहां भारत को सबसे ज्यादा मदद की जरूरत है और इसी दुबती रख पर मरहम लगाकर रूस ने भारत को अपना सबसे बड़ा रक्षा साझदार बनाए रखने का दांव खेल दिया है। लेकिन गौर करने वाली बात है कि इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता। एक्सपर्टों का मानना है कि रूस के इस ऑफर के पीछे एक बड़ा मकसद है। रूस चाहता है कि भारत उसके सबसे आदमी स्टील फाइटर जेट एसयू 57 की खरीद पर फिर से विचार करें।

इसे भी पढ़ें: दुनिया के आगे एक नया खतरा, भयंकर जंग शुरू होते ही रूस ने ईरान में उतारा खतरनाक विमान!

एसयू 57 को अब तक बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर नहीं मिले हैं। अगर भारत जैसा बड़ा खरीदार इसमें दिलचस्पी दिखाता है तो रूस के रक्षा उद्योग को वो ऑक्सीजन मिलेगी जिसकी उसे पश्चिमी पाबंदियों के बीच सख्त जरूरत है। इसके अलावा AL51 के विकास पर रूस ने अरबों डॉलर खर्च किए हैं और भारत को इंजन बेचकर वह उस निवेश की भरपाई करना चाहता है। एक तरफ अमेरिका की आधुनिक लेकिन अनिश्चित तकनीक है और दूसरी तरफ रूस का वह भरोसा और तकनीक है जो भारत को आत्मनिर्भर बना सकती है। अगर यह समझौता भारत रूस के बीच हो जाता है तो भारत ना केवल उन्नत इंजन तकनीक तक पहुंचेगा बल्कि भविष्य के स्वदेशी स्टील फाइटर के निर्माण में दशकों की दूरी को कुछ ही सालों में तय कर लेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़