व्लादिमीर पुतिन ने रूस-अमेरिका परमाणु सशस्त्र संधि विधेयक पर किए हस्ताक्षर

putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अंतिम रूस-अमेरिका परमाणु सशस्त्र संधि को विस्तार दिया। एक दिन पहले ही पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने परमाणु संधि के संबंध में चर्चा की थी और रूस ने कहा था कि दोनों नेता अगले कुछ दिनों में विस्तार की आवश्यक प्रक्रिया को पूरा करने को लेकर सहमत हुए।

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को रूस और अमेरिका के बीच बाकी अंतिम परमाणु सशस्त्र नियंत्रण संधि को विस्तार देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए जो अगले सप्ताह समाप्त होने जा रही थी। रूसी संसद के दोनों सदनों ने संधि को पांच साल का विस्तार देने वाले विधेयक के पक्ष में सर्वसम्मति से मतदान किया। एक दिन पहले ही पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने परमाणु संधि के संबंध में चर्चा की थी और रूस ने कहा था कि दोनों नेता अगले कुछ दिनों में विस्तार की आवश्यक प्रक्रिया को पूरा करने को लेकर सहमत हुए।

इसे भी पढ़ें: UN में अमेरिका के मिशन में दो अहम पदों पर भारतवंशी महिलाओं की हुई नियुक्ति

संधि के विस्तार के लिए अमेरिका में संसद की मंजूरी की आवश्यकता नहीं है लेकिन रूसी सांसदों को इस कदम पर मुहर लगानी होती है। वर्ष 2010 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और दिमित्री मेदवेदेव ने इस संधि पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत दोनों देश एक तय सीमा में परमाणु हथियार रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़