दुबई में रघु कृष्णमूर्ति 10 लाख डॉलर की लॉटरी जीतने वाले 143वें भारतीय बने

raghu-krishnamurthy-became-the-143rd-indian-to-win-a-million-dollar-lottery-in-dubai

साल 1999 में शुरू हुई ‘दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर प्रोमोशन’ पांच हजार टिकट निकालती है और एक व्यक्ति को 10 लाख डॉलर जीतने का मौका होता है।

दुबई। ओमान में रहने वाले भारतीय व्यक्ति की ‘दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर’ ड्रॉ में 10 लाख डॉलर की लॉटरी निकली है। खलीज टाइम्स ने खबर दी है कि रघु कृष्णामूर्ति 10 लाख डॉलर की लॉटरी जीतने वाले 143वें भारतीय बन गए हैं। उन्हें अबतक इस बारे में जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: दुबई बस हादसा: मरने वाले 11 भारतीयों के शव भेजे गए भारत, एक का UAE में अंतिम संस्कार

साल 1999 में शुरू हुई ‘दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर प्रोमोशन’ पांच हजार टिकट निकालती है और एक व्यक्ति को 10 लाख डॉलर जीतने का मौका होता है। घोषणा के बाद, पिछले विजेता 40 साल के भारतीय नागरिक रतीश कुमार रवींद्रन नायर के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उनकी भी 10 लाख डॉलर की लॉटरी निकली थी। इसके अलावा दो भारतीय नागरिकों को बीएमडब्ल्यू मोटरबाइक मिली हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़