भारत को लेकर अमेरिका से भिड़ा रूस, Pannu मामले पर ढीले पड़े बाइडेन प्रशासन के तेवर

America
Creative Common
अभिनय आकाश । May 11 2024 1:30PM

अमेरिका के वाशिंगटन पोस्ट में गुरवतपंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने में भारत को जिम्मेदार बताया। इसके बाद रूस ने इस रिपोर्ट को बेबुनियाद बताया। इसके बाद अमेरिकी विदेशी विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने भारत के चुनाव में दखल देने के आरोपों को खारिज कर दिया।

खालिस्तानी गुरवतपंत सिंह पन्नू को लेकर अमेरिका और भारत में गजब का विवाद छिड़ा है। अमेरिका और भारत दोनों ही पूरे मामले को लेकर बहुत संजीदगी के साथ संयम बरतते हुए मामले को हैंडल कर रहे हैं। इन सब के बीच में रूस की एंट्री हुई तो अमेरिका भी सीधा हो गया। अमेरिका के तेवर भी भारत को लेकर अचानक ढीले पड़ गए। अमेरिका अब पन्नू मामले को लेकर भारत के पक्ष का इंतजार कर रहा है। रूस के एक बार फिर भारत का साथ देकर दुनिया में दोस्ती की मिसाल पेश कर दी। जहां अमेरिका ने भारत का विरोध करते हुए टिप्पणी की तो वहीं रूस ने भारत का साथ दिया। अमेरिका को भारत के आतंरिक मामले में दखल देने के लिए जिम्मेदार बताया। दरअसल, रूस का ऐसा कहना था कि अमेरिका भारत के आम चुनावों में दखल दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: America ने भारत में चुनावों में हस्तक्षेप संबंधी रूस के आरोपों को खारिज किया

अमेरिका के वाशिंगटन पोस्ट में गुरवतपंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने में भारत को जिम्मेदार बताया। इसके बाद रूस ने इस रिपोर्ट को बेबुनियाद बताया। इसके बाद अमेरिकी विदेशी विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने भारत के चुनाव में दखल देने के आरोपों को खारिज कर दिया। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अमेरिका पर लोकसभा चुनावों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाने वाले रूसी आरोपों का खंडन किया है। मिलर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिल्कुल नहीं, हम न ही भारत में जारी चुनावों में शामिल हैं और न ही दुनिया में कहीं भी होने वाले चुनावों में। ये निर्णय भारत के लोगों को लेना है। इसके साथ ही मैथ्यू मिलर ने पन्नू मामले को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि सिख अलगाववादी गुरवतपंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश की जांच एक ऑनगोइंग लीगल मैटर है। जब तक ज्यूरी के सामने आरोप साबित नहीं हो जाते, तब तक वो कुछ नहीं कहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कोई हमें नहीं धमका सकता, विक्ट्री परेड मे खड़े होकर पुतिन ने दिखाई अपनी सैन्य ताकत

दरअसल, गुरवतपंत सिंह पन्नू  अपनी भारत विरोधी गतिविधियों की वजह से चर्चा में रहता है। उसके पास अमेरिका और कनाडा दोनों की नागरिकता है। भारत ने खालिस्तान आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक पन्नू को आतंकवादी घोषित कर रखा है। अमेरिका का दावा है कि भारतीय अधिकारी ने गुरवतपंत सिंह पन्नू को मारने की कोशिश की। इस मामले की जांच चल रही है। इन सब के बीच विवाद तब बढ़ गया जब रूस ने इसमें एंट्री ले ली।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़