रूस ने कमला हैरिस, मार्क जुकरबर्ग के आने पर रोक लगाई

Google Creative Commons.
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Apr 22 2022 8:11AM
मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन द्वारा बढ़ाये जा रहे रूस विरोधी प्रतिबंधों के जवाब में यह कदम उठाया गया है।
मास्को| रूस के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि उसने अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और 27 अन्य प्रतिष्ठित अमेरिकियों के अपने देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन द्वारा बढ़ाये जा रहे रूस विरोधी प्रतिबंधों के जवाब में यह कदम उठाया गया है।
हैरिस और जुकरबर्ग के अलावा लिंक्डिन और बैंक ऑफ अमेरिका के सीईओ, रूस केंद्रित मेदुजा न्यूज वेबसाइट के संपादक आदि के भी रूस में प्रवेश पर रोक है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़