Russia-Ukraine War: यूक्रेन से युद्ध में रूस ने की भारत के रुख की तारीफ, कही ये बात

Putin

प्रस्ताव के समर्थन में ऑस्ट्रेलिया, एस्टोनिया, फिनलैंड, जॉर्जिया, रोमानिया और यूनाइटेड किंगडम सहित कई दूसरे देशों ने वोट किया।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का तानाशाही रवैया पूरी दुनिया रूस यूक्रेन युद्ध के रूप में देख रही है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। लेकिन इसी बीच रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान भारत के स्वतंत्र स्थिति की सराहना की है और कहा है कि वो यूक्रेन संकट पर दिल्ली के साथ संवाद जारी रखेगा।

भारत ने किया था वोटिंग से परहेज

आपको बता दें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर भारत ने वोटिंग करने से परहेज किया, यह कहकर यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले की कड़ी निंदा की गई थी  कि बातचीत ही मतभेदों और विवादों को निपटाने का एकमात्र जवाब है। 

रूस के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव

अमेरिका और अल्बानिया की तरफ से रूस के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पेश किया गया। इस प्रस्ताव के समर्थन में ऑस्ट्रेलिया, एस्टोनिया, फिनलैंड, जॉर्जिया, रोमानिया और यूनाइटेड किंगडम सहित कई दूसरे देशों ने वोट किया।

रूस ने किया वीटो

आपको बता दें रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की और प्रस्ताव पर वीटो कर दिया। इस बैठक में चीन और यूएई ने भारत के साथ भाग लिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने एक बयान में कहा कि मतभेद और विवादों को बातचीत के जरिए ही निपटाया जा सकता है। चाहे वह इस समय कितना भी कठिन क्यों ना हो।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़