रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी मारिया की शादी टूटी, क्या यूक्रेन की वजह से अलग हुए उनके पति

putin
निधि अविनाश । Mar 24 2022 11:20AM

डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की निर्वासित खोजी पत्रकार सर्गेई केनेव के हवाले से दावा किया जा रहा है कि, पुतिन की बेटी मारिया वोरोत्सोवा की शादी टूट गई है और वह अपने पति से अलग हो गई है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि, कब और किस कारणों से दोनों अलग हुए है।

रूस और यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस युद्ध के कारण रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनका परिवार काफी सुर्खियों में आ गया हैं। एक खबर के मुताबिक,दावा किया जा रहा है कि, पुतिन की बेटी मारिया का तलाक हो गया है और वह अपने पति से अलग हो गई हैं। मारिया की शादी डच बिजनसमैन से हुई थी और उनके बच्चे भी हैं। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की निर्वासित खोजी पत्रकार सर्गेई केनेव के हवाले से दावा किया  जा रहा है कि, पुतिन की बेटी मारिया वोरोत्सोवा की शादी टूट गई है और वह अपने पति से अलग हो गई है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि, कब और किस कारणों से दोनों अलग हुए है। कयास लगाए जा रहे है कि, पुतिन की बेटी की शादी टूटने की वजह कहीं रूस और यूक्रेन का युद्ध तो नहीं। अगर ऐसा है तो इस युद्ध का असर अब पुतिन के परिवार पर भी पड़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका की ऊर्जा कंपनियों में बढ़ रही रूसी हैकरों की रूचि: एफबीआई

कौन है पुतिन की बेटी?

रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी  मारिया वोरोत्सोवा बच्चों में होने वाली दुर्लभ आनुवंशिक बीमारियों की डॉक्टर हैं। मारिया की शादी पश्चिमी देश में हुई थी। खोजी आउटलेट द इनसाइडर के निर्वासित संपादक रोमन डोब्रोखोतोव ने भी दावा किया है कि पुतिन की बेटी डॉ मारिया वोरोत्सोवा अब अपने डच व्यवसायी पति जोरिट फासेन से अलग हो रही हैं और दोनों तलाक ले रहे है। इसको लेकर ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है लेकिन पुतिन की बेटी का तलाक क्यों हुआ इसका इशारा यूक्रेन युद्ध की ओर जा रहा है। पुतिन की बेटी से पहले उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि, पुतिन की गर्लफ्रेंड को  स्विटजरलैंड से बाहर निकालने की मांग हो रही है। आपको बता दें कि, पुतिन अपने निजी जीवन को लेकर पहले भी कह चुके है कि, इसमें मैं हस्तक्षेप की अनुमति किसी को नहीं देता और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। युद्ध के बीच पुतिन ने अपने परिवार को अंडरग्राउंड कर दिया है जहां परमाणु हथियार भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़