रूसी थलसैनिक यूक्रेन में घुस गए हैं: रूसी रक्षा मंत्रालय

Russia
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने रूसी कार्रवाई शुरू होने के बाद पहली बार पुष्टि की कि रूसी थलसैनिक यूक्रेन में घुस गए हैं। उन्होंने कहा कि वे क्रीमिया के पश्चिमोत्तर में खेरसन शहर की ओर आगे बढ़े।

कीव|  रूसी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि उसके थलसैनिक क्रीमिया के जरिए यूक्रेन में घुस गए हैं। रूसी थलसैनिकों के यूक्रेन में घुसने की मॉस्को की ओर से पहली बार पुष्टि की गई है।

इससे पहले रूस ने केवल यह कहा था कि उसने यूक्रेन के सैन्य हवाई अड्डों, हवाई रक्षा प्रतिष्ठानों और अन्य सैन्य प्रतिष्ठानों पर हवाई एवं मिसाइल हमले किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि उसने 83 यूक्रेनी सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट कर दिया है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने रूसी कार्रवाई शुरू होने के बाद पहली बार पुष्टि की कि रूसी थलसैनिक यूक्रेन में घुस गए हैं। उन्होंने कहा कि वे क्रीमिया के पश्चिमोत्तर में खेरसन शहर की ओर आगे बढ़े।

क्रीमिया प्रायद्वीप पर 2014 में रूस के कब्जे के जवाब में क्रीमिया के लिए ताजा पानी प्रदान करने वाले खेरसन स्थित जलाशय पर यूक्रेन ने 2017 में बांध बना दिया था, जिसके बाद इससे क्रीमिया को होने वाली जलापूर्ति रुक गई थी। कानोशेनकोव ने कहा कि रूसी बलों के आगे बढ़ने से क्रीमिया में जलापूर्ति बहाल हो सकेगी।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़