CAB विवाद का जापान में भी असर, टल सकता हैं शिंजो आबे का भारत दौरा

shinzo-abe-can-cancel-visit-to-india
[email protected] । Dec 13 2019 11:33AM

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे गुवाहाटी में बिगड़ते सुरक्षा हालात के कारण भारत दौरा रद्द कर सकते हैं। असम में नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर पिछले दो दिन से व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जापान के जीजी प्रेस के अनुसार, गुवाहाटी में सुरक्षा हालात खराब हो गए हैं,जापान और भारत की सरकारें अंतिम संभावना की तलाश कर रही हैं।

तोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे गुवाहाटी में बिगड़ते सुरक्षा हालात के कारण भारत की अपनी तीन दिवसीय यात्रा रद्द करने पर विचार कर रहे हैं। यहां मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है। उनकी 15 से 17 दिसंबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए भारत आने की योजना है। दोनों नेताओं के बीच बैठक गुवाहाटी में होनी है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान: हमले में पांच की मौत, जापान का डॉक्टर घायल

असम में नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर पिछले दो दिन से व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हजारों लोग इस विधेयक को वापस लिए जाने की मांग को लेकर निषेद्याज्ञा का उल्लंघन करके सड़कों पर उतर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ झड़प में गुवाहाटी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी। जापान के जीजी प्रेस के अनुसार, आबे भारत की अपनी यात्रा को रद्द करने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि गुवाहाटी में सुरक्षा हालात खराब हो गए हैं। उसने कहा कि जापान और भारत की सरकारें अंतिम संभावना की तलाश कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने भारत-जापान संयुक्त बयान में अपने जिक्र को ‘‘अनावश्यक’’ बताया

नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार से जब यह पूछा गया कि क्या 15-17 दिसंबर तक गुवाहाटी में भारत-जापान वार्षिक शिखर वार्ता होगी, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारे पास कोई नयी जानकारी नहीं है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार आयोजन स्थल बदलने पर विचार कर रही है इस पर कुमार ने कहा, ‘‘मैं इस पर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हूं। अभी तक मेरे पास कोई नयी जानकारी नहीं है।’’ सूत्रों ने बताया कि जापान के एक दल ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को गुवाहाटी का दौरा किया। इस शिखर वार्ता पर अनिश्चितता के बादल मंडराने के बीच पत्र सूचना कार्यालय, हिंदी ने अपने टि्वटर हैंडल पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उनके जापानी समकक्ष के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि 16 दिसंबर को मोदी-आबे की बैठक से पहले उनकी बैठक हुई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़