अवैध वीजा के आरोप में श्रीलंका ने पाकिस्तानी नागरिक सहित 4 लोग को किया गिरफ्तार

sri-lanka-arrests-4-people-including-pakistani-nationals-for-illegal-visa

‘न्यूज फर्स्ट’ की खबर के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में दो नाइजीरियाई, एक पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल है। बिना वैध वीजा के देश में रह रहे 25 वर्षीय एक पाकिस्तानी और 24 वर्षीय एक बांग्लादेशी को ग्रांडपास में गिरफ्तार किया गया।

कोलंबो। श्रीलंका में तलाशी अभियानों के दौरान पुलिस ने आव्रजन और प्रवास नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एक पाकिस्तानी सहित चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ‘न्यूज फर्स्ट’ की खबर के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में दो नाइजीरियाई, एक पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल है। बिना वैध वीजा के देश में रह रहे 25 वर्षीय एक पाकिस्तानी और 24 वर्षीय एक बांग्लादेशी को ग्रांडपास में गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंकाई पुलिस ने दिल्ली-आधारित फोटो पत्रकार को किया गिरफ्तार

उकवात्ते, अविस्सवेला से 26 और 31 वर्षीय दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। वे बिना वैध वीजा के रह रहे थे। इन लोगों को अदालतों में पेश किया जाएगा। श्रीलंका में 21 अप्रैल को ईस्टर के दिन तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में 253 लोग मारे गये थे और 500 अन्य घायल हुए थे। इसके बाद देश से हाई अलर्ट पर है। हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने ली थी। हालांकि, सरकार हमलों के लिए स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) को जिम्मेदार मानती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़