Taiwan के मतदाताओं ने Nuclear Power Plants बंद करने की नीति हटाने का दिया समर्थन

Taiwan के मतदाताओं ने Nuclear Power Plants बंद करने की नीति हटाने का दिया समर्थन
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

ताइवान में स्थानीय चुनावों के दौरान हुए जनमत संग्रह में अधिकांश मतदाताओं ने द्वीप के परमाणु संयंत्रों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की नीति को समाप्त करने का समर्थन किया। विपक्षी केएमटी का तर्क है कि इस फैसले से द्वीप की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने भी देश की ऊर्जा जरूरतों के लिए परमाणु शक्ति के विकल्प को खुला रखने के संकेत दिए हैं।

ताइवान में शनिवार को हुए स्थानीय चुनावों में मतदान करने वाले अधिकतर लोगों ने द्वीप के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की नीति को खत्म करने के पक्ष में मतदान किया। विपक्षी नेशनलिस्ट पार्टी का कहना है कि इस बदलाव से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। कुओमिन्तांग (केएमटी) के नाम से भी जाने जानी वाली नेशनलिस्ट पार्टी की पहल पर कराए गए जनमत संग्रह में मतदाताओं से पूछा गया कि क्या वे ‘परमाणु मुक्त मातृभूमि’ की नीति को खत्म करना चाहते हैं, जिसके तहत परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाना है।

ताइवान ने 2025 में अपने आखिरी चालू परमाणु ऊर्जा संयंत्र को बंद कर दिया था। हालांकि, इस संयंत्र का नवीनीकरण किया जा रहा है और इसके दो साल में फिर से शुरू होने की संभावना है। ताइवान में परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल पर कानूनी प्रतिबंध नहीं है, बल्कि इस संबंध में सरकार की नीतियां लागू होती हैं।

इस जनमत संग्रह के परिणाम से सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार को इस मुद्दे पर फैसला लेने के लिए राजनीतिक समर्थन मिला है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कोई परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाया जाएगा या पहले से बंद संयंत्रों को फिर से शुरू किया जाएगा। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते पहले ही कह चुके हैं कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस मामले में उनका रुख अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन और अपनी पार्टी डीपीपी की पुरानी नीति से अलग है। डीपीपी लंबे समय से परमाणु ऊर्जा उद्योग का विरोध करती रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़