चीन से बढ़ते विवाद के बीच ताइवान का दौरा करेंगी अमेरिकी राजदूत

Taiwan welcomes US Ambassador Crafts

ताइवान ने अमेरिकी राजदूत क्राफ्ट की विवादित यात्रा का स्वागत किया है।संयक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह यात्रा अमेरिकी सरकार के अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ताइवान के मजबूत समर्थन को और बल देगी।

ताइपे। ताइवान ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम सप्ताह में होने वाली एक अमेरिकी राजदूत की यात्रा का स्वागत किया है जिसके खिलाफ चीन पहले ही चेतावनी दे चुका है। अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित जो बाइडन के कार्यभार संभालने से पहले संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत केली क्राफ्ट 13 से 15 जनवरी के बीच द्वीपीय देश ताइवान की राजधानी ताइपे की यात्रा करेंगी। संयक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह यात्रा अमेरिकी सरकार के अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ताइवान के मजबूत समर्थन को और बल देगी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के संसद भवन में बवाल होने के बाद कैबिनेट की दो महिला सदस्यों ने दिया इस्तीफा

वहीं, ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि वे इस यात्रा का ‘दिल खोलकर स्वागत’ करते हैं और इस यात्रा को लेकर अंतिम दौर की चर्चा अब भी जारी है। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह यात्रा ताइवान और अमेरिका के बीच पुख्ता दोस्ती का प्रतीक है और अमेरिका-ताइवान साझेदारी को और मजबूत करने में यह यात्रा सकारात्मक तरीके से मददगार साबित होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़