Takeshi’s Castle: अमेजन प्राइम वीडियो पर फिर से शुरू होगा बचपन का जापानी गेम शो, फैंस ने शेयर किए Memes

लोकप्रिय जापानी गेम शो ताकेशी का कैसल रिबूट संस्करण का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा। अमेज़न प्राइम वीडियो के यूजर्स 2023 में रीबूट संस्करण देख सकते हैंऔर यह 240 से अधिक बाजारों में उपलब्ध होगा। जानकारी के लिए बता दें कि, ताकेशी के कैसल का पहला एपिसोड 1986 में प्रसारित हुआ और 1990 में बंद कर दी गई।
90 और 2000 के दशक के सबसे लोकप्रिय शो में से एक, ताकेशी के कैसल (Takeshi's Castle) अगले साल फिर से वापसी करने जा रहा है। स्किपिंग स्टोन से लेकर ब्रिज बॉल तक, यह जापानी सीरीज़ एक बार फिर से लोगों को खुश करने का मौका दे रहा है। दुनिया भर के लोग इस सीरीज़ को देखने के लिए काफी उत्साहित है। अपने बचपन को एक बार फिर से याद करने के लिए आज हम आपको बताते चले कि आप इस शो को कहां देख सकते हैं और यह कब आने वाला है।
इसे भी पढ़ें: भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण: लिज ट्रस
ताकेशी का महल (Takeshi's Castle) 2023 में फिर से शुरू होगा
डेडलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, लोकप्रिय जापानी गेम शो ताकेशी का कैसल रिबूट संस्करण का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा। अमेज़न प्राइम वीडियो के यूजर्स 2023 में रीबूट संस्करण देख सकते हैं और यह 240 से अधिक बाजारों में उपलब्ध होगा। जानकारी के लिए बता दें कि, ताकेशी के कैसल का पहला एपिसोड 1986 में प्रसारित हुआ और 1990 में बंद कर दी गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ताकेशी की कैसल वापसी की खबर सुनकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे है और नेटिजन्स ट्विटर पर शो के पुराने वीडियो को शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रहे है।
#昭和生まれ
— miKaぴょん (@NiYOtanEN) June 6, 2020
「風雲!たけし城」ドイツでも放送したw pic.twitter.com/vV8JZVr6d0
Me reading that Takeshi’s Castle is being rebooted next year: pic.twitter.com/fQ5sNQBxwG
— BornToSnipe7 - Exploring the Forbidden West 🏹 (@BornToSnipe7) March 31, 2022
TAKESHI'S CASTLE SU PRIME VIDEO pic.twitter.com/0E4CJjv2L5
— Topocazz🌺 (@iamiikaz) March 30, 2022
अन्य न्यूज़














