पराग्वे की जेल में हुए दंगे, 10 कैदियों की मौत

ten-killed-in-prague-prison-riot

गृह मंत्री जुआन विलामेयर ने रविवार को बताया कि राजधानी से करीब 400 किलोमीटर उत्तरपूर्व में सान पेड्रो दे यकुआमांडियू की जेल में ‘‘दो आपराधिक संगठनों’’ के बीच झड़प हो गई।

एसनसियोन। पराग्वे की एक जेल में हुए दंगे में 10 कैदियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई। गृह मंत्री जुआन विलामेयर ने रविवार को बताया कि राजधानी से करीब 400 किलोमीटर उत्तरपूर्व में सान पेड्रो दे यकुआमांडियू की जेल में ‘‘दो आपराधिक संगठनों’’ के बीच झड़प हो गई।

इसे भी पढ़ें: टेक्सास में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में हजारों लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद

विलामेयर में कहा कि सभी मृतक नार्को समूह के हैं।’’ दंगे में शामिल एक संगठन मूल रूप से ब्राजील के साओ पाउलो का है जबकि दूसरा दोनों देशों के मादक पदार्थ के तस्करों से बना है। उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में से पांच के सिर धड़ से अलग कर दिए और तीन को जला दिया गया। लातिन अमेरिकी देशों में जेल में खतरनाक दंगों की कड़ी में यह ताजा हमला है। ब्राजील में पिछले महीने दंगे में 40 लोग मारे गए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़