इस डॉक्टर ने इलाज के दौरान अपने ही स्पर्म से 21 महिलाओं को कर दिया प्रेगनेंट, ऐसे हुआ खुलासा

 doctor

इस डॉक्टर का नाम जोस बीक बताया गया है, जो नीदरलैंड के एलरीजने अस्पताल में काम करने से पहले लीडरडॉर्प के एलिजाबेथ अस्पताल में काम करता था। बताया जा रहा है कि इस डॉक्टर ने करीब 21 बच्चों को पैदा करने के अपने का इस्तेमाल किया।

डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा दिया जाता है क्योंकि वे एक मरते हुए इंसान को भी ज़िंदा कर सकते हैं। लेकिन कई बार ऐसी खबरें सामने आती हैं कि ये सारी बातें झूठी लगने लगती हैं। हाल ही में नीदरलैंड में एक डॉक्टर की ऐसी करतूत सामने आई है जिससे लोग भी दंग हैं। इस डॉक्टर का नाम जोस बीक बताया गया है, जो नीदरलैंड के एलरीजने अस्पताल में काम करने से पहले लीडरडॉर्प के एलिजाबेथ अस्पताल में काम करता था। बताया जा रहा है कि इस डॉक्टर ने करीब 21 बच्चों को पैदा करने के अपने का इस्तेमाल किया। बीक ने साल 1973 से 1998 के बीच दर्जनों महिलाओं को प्रेगनेंट करने के लिए अपने स्पर्म का इस्तेमाल किया।बीक की मौत साल 2019 में हो चुकी है। करीब 20-40 साल पहले हुई इस घिनौनी हरकत का खुलासा एक जांच के जरिए हुआ है।


जांच में हुआ खुलासा 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीक जिन लोगों का इलाज कर रहा था, उनमें जो स्पर्म पाए गए थे उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस घोटाले का खुलासा एक ऐसे संगठन ने किया जो गुमनाम स्पर्म डोनर्स के जरिए पैदा हुए लोगों के बायोलॉजिकल माता-पिता का पता लगाता है। फियोम समूह ने इस बारे में पिछले साल जून में एलरीजने अस्पताल से संपर्क किया। अस्पताल ने जनवरी की शुरुआत में जांच के लिए एक स्वतंत्र समिति बनाई। 

संस्थान द्वारा पड़ताल में ऐसी आशंका जताई गई है कि ये गुमनाम सैंपल बीक के ही रहे होंगे।जांच में 21 बच्चों के डीएनए और बीक के डीएनए में मैच पाया गया। इन बच्चों कि माँओं ने 1973 और 1986 के बीच बीक के क्लिनिक में इलाज कराया था। एलरीजने अस्पताल ने कहा कि नहीं लगता है कि बीक ने किसी को इस सच के बारे में कभी बताया होगा। एलरीजने अस्पताल के निदेशक मंडल के एक सदस्य पीटर जू ने कहा कि वह इस संभावना से इंकार नहीं कर सकते कि बीक कई महिलाओं का इलाज करने के बाद उनके बच्चों के जैविक पिता बन गए थे। हालांकि उस समय के रिकॉर्ड अब अस्पताल में मौजूद नहीं हैं, इसलिए लोगों से आगे आकर अपनी जानकारी देने की अपील की गई है। 

नीदरलैंड में बीक तीसरा फर्टिलिटी डॉक्टर था जिसने फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के दौरान अपने स्पर्म का इस्तेमाल किया है। पहले भी दो अन्य डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान महिलाओं को प्रेगनेंट करने के लिए अपने स्पर्म का इस्तेमाल किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़