दक्षिण अफ्रीका में दो ट्रेनों के बीच टक्कर में तीन की मौत, 641 अन्य घायल

three-killed-in-road-collision-between-two-trains-in-south-africa-641-others-injured
[email protected] । Jan 9 2019 11:07AM

प्रवक्ता चार्ल्स मबासो ने बताया कि आज सुबह हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी लेकिन मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में मंगलवार को दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर हो गयी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। आपात सेवा विभाग ने आज इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता चार्ल्स मबासो ने बताया कि आज सुबह हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी लेकिन मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- ट्रम्प के साथ दूसरे संभावित शिखर सम्मेलन से पहले चीन पहुंचे किम जोंग उन

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 641 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 11 को गंभीर चोटें आई हैं। प्रवक्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उत्तरी प्रिटोरिया के माउंटेन व्यू स्थित घटनास्थल से हवाई एम्बुलेंस सेवा के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें- इमरान खान ने भारत पर शांति प्रस्तावों को ठुकराने का आरोप लगाया

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़