तीन हफ्ते के बाद जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति मुगाबे को दफनाया गया

2017 में उनको पद से हटना पड़ा था। उनके शव को राजधानी हरारे से लगभग 90 किलोमीटर (55 मील) पश्चिम में स्थित ज़्वीम्बा जिले में उनके घर के परिसर में दफनाया गया। सैकड़ों लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुये।
कुटामा (जिम्बाब्वे)। जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे को उनके निधन के तीन हफ्ते के बाद शनिवार को उनके गांव कुटामा में दफना दिया गया। लंबे समय तक जिम्बाब्वे की सत्ता में रहे मुगाबे का सिंगापुर के एक अस्पताल में छह सितंबर को 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। लगभग चार दशकों तक देश का नेतृत्व करने वाले इस दिग्गज नेता को हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसे भी पढ़ें: शिकागो की धर्मसभा की तालियों और ह्यूस्टन की सभा की तालियों में समानता
मुगाबे 37 साल तक देश की सत्ता में रहे थे। 2017 में उनको पद से हटना पड़ा था। उनके शव को राजधानी हरारे से लगभग 90 किलोमीटर (55 मील) पश्चिम में स्थित ज़्वीम्बा जिले में उनके घर के परिसर में दफनाया गया। सैकड़ों लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुये।
