ट्रम्प ने कहा कि ‘फेक न्यूज ट्रॉफी’ के लिए प्रतिस्पर्धा करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने प्रशासन के कथित पक्षपाती न्यूज कवरेज की आलोचना करते हुए कहा कि फॉक्स न्यूज को छोड़कर मीडिया को ‘‘फेक न्यूज ट्रॉफी’’ के लिए प्रतियोगिता करनी चाहिए।
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने प्रशासन के कथित पक्षपाती न्यूज कवरेज की आलोचना करते हुए कहा कि फॉक्स न्यूज को छोड़कर मीडिया को ‘‘फेक न्यूज ट्रॉफी’’ के लिए प्रतियोगिता करनी चाहिए।
ट्रम्प ने ट्विटर पर कहा, ‘‘हमें प्रतियोगिता करनी चाहिए कि फॉक्स को छोड़कर सीएनएन सहित कौन सा नेटवर्क सबसे ज्यादा बेईमान और भ्रष्ट है और आपके लोकप्रिय राष्ट्रपति (मेरे) बारे में तथ्यों का तोड़-मरोड़ करता है।’’ ट्रम्प ने अपने अपने अकाउंट पर लिखा, ‘‘वे सभी बुरे हैं। फेक न्यूज ट्रॉफी के विजेता हैं।’’ ट्रम्प रात ही फ्लोरिडा से व्हाइट हाउस लौटे हैं।
अन्य न्यूज़












