त्रिपोली संघर्ष की घटना को कवर कर रहे दो पत्रकार को हिरासत में लिया गया

two-journalists-covering-the-incident-of-tripoli-conflict-were-detained

वैश्विक मीडिया वॉचडॉग और स्थानीय टीवी चैनल लीबिया अल अहरार ने शुक्रवार को बताया कि दो पत्रकारों को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया गया और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

त्रिपोली। लीबिया के शक्तिशाली खलीफा हफ्तार के सैनिकों ने त्रिपोली के नजदीक संघर्ष की एक घटना को कवर कर रहे एक निजी टीवी चैनल के लिए दो पत्रकारों को हिरासत में ले लिया है। यह जानकारी टीवी चैनल तथा ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ ने शुक्रवार को दी।

इसे भी पढ़ें: लीबिया में येलो वेस्ट’ प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस पर खलीफा हफ्तार को समर्थन देने का लगाया आरोप

वैश्विक मीडिया वॉचडॉग और स्थानीय टीवी चैनल लीबिया अल अहरार ने शुक्रवार को बताया कि दो पत्रकारों को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया गया और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

इसे भी पढ़ें: लीबियाई प्रधानमंत्री ने प्रतिद्वंद्वी पर धोखा देने का लगाया आरोप: त्रिपोली संघर्ष

लीबिया अल-अहरार ने एक बयान में पत्रकारों को हिरासत में लिये जाने पर ‘गहरी चिंता’ व्यक्त की है। उसने कहा है कि मोहम्मद अल-गुर्ज और मोहम्मद अल शिबानी नामक दो पत्रकार से बृहस्पतिवार दोपहर से संपर्क टूट गया है। वे संघर्ष की घटना कवर कर रहे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़