साउथ कैरोलिना में गोलीबारी, हमलावर ने खुद को गोली मारकर ली अपनी जान

 South Carolina

साउथ कैरोलिना में औद्योगिक संयंत्र में गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एंडरसन काउंटी के फ्रेंकिशे संयंत्र में मंगलवार अपराह्न साढ़े 10 बजे यह गोलीबारी हुई। काउंटी के जांच अधिकारी ग्रेग शोर ने बताया कि घटना में घायल हुए दो कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एंडरसन (अमेरिका)। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक औद्योगिक संयंत्र में गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। गोलीबारी के बाद हमलावर ने खुद को गोली मारकर अपनी भी जान ले ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एंडरसन काउंटी के फ्रेंकिशे संयंत्र में मंगलवार अपराह्न साढ़े 10 बजे यह गोलीबारी हुई।

इसे भी पढ़ें: पत्नी ने लिखी How to Murder Your Husband नाम की किताब, कुछ दिनों बाद खून से सनी मिली पति की लाश

काउंटी के जांच अधिकारी ग्रेग शोर ने बताया कि घटना में घायल हुए दो कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई हैं। काउंटी के शेरिफ (कानून-प्रवर्तन अधिकारी) चाड मैकब्रिज ने कहा कि गोलीबारी के वक्त संयंत्र में करीब 30 कर्मचारी मौजूद थे। मैकब्रिज ने बताया कि घटना के बाद हमलावर ने खुद को गोली मार ली। अधिकारियों के मुताबिक जिस व्यक्ति ने गोलीबारी की वह संयंत्र का पूर्व कर्मचारी था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़