वापस आ जाना, साथ मिलकर दिवाली मनाएंगे, यूक्रेन के विदेश मंत्री का भारतीय छात्रों को भावुक कर देने वाला संदेश

Ukraine Foreign Minister
Creative Common
अभिनय आकाश । Dec 7 2022 5:38PM

युद्धग्रस्त यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भारतीय छात्रों के लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश जारी किया है। बता दें कि भारतीय छात्रों कोरूसी आक्रमण के बाद पूर्वी यूरोपीय देश से आनन-फानन में रवाना होना पड़ा था।

रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीय छात्रों के लिए कीव से एक संदेश आया है। यूक्रेन भारतीय छात्रों को फिर से वापस बुला रहा है। वहां के विदेश मंत्री दिमीत्री कुलेबा ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से भारतीय छात्रों के साथ दिवाली मनाने की इच्छा जाहिर की है। युद्धग्रस्त यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भारतीय छात्रों के लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश जारी किया है। बता दें कि भारतीय छात्रों कोरूसी आक्रमण के बाद पूर्वी यूरोपीय देश से आनन-फानन में रवाना होना पड़ा था। एनडीटीवी को दिए एक विशेष साक्षात्कार के दौरान भारतीय छात्रों को संबोधित करते हुए दमित्रो कुलेबा ने कहा, "यूक्रेन के जीतने पर वापस आना।

इसे भी पढ़ें: Putin Drives Crimea Bridge | यूक्रेन की बमबारी में पूरी तरह से नष्ट हुए क्रीमिया पुल पर पुतिन ने दौड़ाई मर्सिडीज कार, देखें वीडियो

कुलेबा ने भारतीय छात्रों से अपील की है कि जब यूक्रेन जीतेगा, वापस आ जाना। आप हमेशा से हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। हम आपके साथ मिलकर दिवाली मनाएंगे। यूक्रेन में दिवाली मनाना एक स्थानीय परंपरा बन चुकी है। इसलिए जब हम जीतें वापस आ जाना। तब तक यूक्रेन की जीत के लिए प्रार्थना करें और जिस तरह संभव हो यूक्रेन की मदद करें। निजी टीवी चैनल कोदिए भावुक कर देने वाले इस संदेश यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रि कुलेबा के हैं। 

इसे भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन में दागीं कई मिसाइल ,कीव पर लगाया उसके सैन्य अड्डे पर हमले का आरोप

गौरतलब है कि जंग की शुरुआत होते ही यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को वापस बुला लिया गया था। इस साल फरवरी में रूस के देश पर आक्रमण करने के बाद हजारों भारतीय छात्रों को यूक्रेन से भागना पड़ा, जिनमें से अधिकांश मेडिकल कोर्स कर रहे थे। कुछ अनुमानों के मुताबिक, यूक्रेन में मेडिकल कोर्स कर रहे लगभग 18,000 छात्र युद्ध छिड़ने के बाद वापस लौट आए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़